Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बस्ती में नकली नोट गैंग पर पुलिस का शिकंजा

 *थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 30 गड्डी पांच पांच सौ रुपयों की फर्जी नोट(कुल 15 लाख), व एक अदद काले रंग का बैग, 10 अदद मोबाईल फोन, एक अदद मारुति वैगनार कार के साथ 04 अन्तरजनपदीय अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लिया गया-*

थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 30 गड्डी पांच पांच सौ रुपयों की फर्जी नोट(कुल 15 लाख), व एक अदद काले रंग का बैग, 10 अदद मोबाईल फोन, एक अदद मारुति वैगनार कार नं0- UP 32 PY 1181 के साथ 04 अभियुक्तगण यथा क्रमशः 1. अनुप कुमार सिंह उर्फ बब्बू पुत्र शिव प्रसाद सिंह, 2. ओमकार उर्फ बब्बू पुत्र गोरखनाथ चौधरी, 3. राजकुमार गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता, 4. शिव कुमार कन्नौजिया पुत्र रामअचल कन्नौजिया को दिनांक 29.09.2025 को समय 5.15 बजे मछली मण्डी विक्रमजोत थाना छावनी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

एक अन्य साथी मौके से आहट पाकर भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 233/2025 धारा 111/ 180/ 310(4) /310(5) /318(4) /336(3) /338 BNS बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1. अनुप कुमार सिंह उर्फ बब्बू पुत्र शिव प्रसाद सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी पटीठ थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, (उ0प्र0)।

2. ओमकार उर्फ बब्बू पुत्र गोरखनाथ चौधरी निवासी कमोखरा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र 30 वर्ष, (उ0प्र0)।

3. राजकुमार गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी महुली मेन मार्केट थाना महुली जनपद सन्तकबीर नगर, (उ0प्र0)।

4. शिव कुमार कन्नौजिया पुत्र रामअचल कन्नौजिया निवासी गगरा गाड थाना धनघटा जनपद सन्तकबीर नगर उम्र 40 वर्ष(उ0प्र0)।


*गिरफ्तार का समय व स्थान-*

दिनांक 29.09.2025 को समय 5.15 बजे सुबह, स्थान- मछली मण्डी विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती।


*बरामदगी का विवरण-*

1. 30 गड्डी पांच पांच सौ रुपयों की फर्जी नोट(कुल 15 लाख),

2. एक अदद काले रंग का बैग,

3. 10 अदद मोबाईल फोन,

4. एक अदद मारुति वैगनार कार नं0- UP 32 PY 1181


*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि हम सभी लोग साथ मिलकर नकली नोट की गड्डी के ऊपर व नीचे असली नोट लगा कर के जनपद बस्ती, अयोध्या, अम्बेडकर नगर व सन्तकबीर नगर आदि जिलों के बैंकों के अगल बगल मे घूमकर बैंक से पैसा निकालकर आ रहे लोगों को दोगुने/तीन गुने रूपये देने की लालच देकर अपने पास की नकली रूपये के गड्‌डी को जिसपर आगे पीछे असली रूपये लगे होते है, को विश्वास में लेने के बाद नकली देकर असली रूपये ले लेते हैं। कई दिनों से काफी प्रयास के बाद भी सफल नहीं हुए तो अब हम लोग दूसरे कस्बे में जाकर घटना कारित करने की फिराक में थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया। पास खड़ी सफेद रंग की वैगनार कार हम लोगों की है, इसी कार से हमलोग नकली नोट लेकर चलते हैं, जिसे घटना में प्रयोग करते है तथा हमलोगो के गैंग का एक सदस्य पटेल भी है जो आपलोगो के आहट का पता चलते ही ड्राइवर की सीट पर बैठा था, भाग गया है, मौके से बरामद वाहन वैगनार का भौतिक निरीक्षण किया गया तो गाड़ी मारूती वैगनार रंग सफेद जिसमें फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ, जिसके सम्बन्ध मे पकड़े गये व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर बताये कि हमलोग घटना से पहले आवागमन के दौरान असली नम्बर प्लेट व घटना से कुछ पहले व भागने के दौरान बचने के लिये फर्जी नम्बर प्लेट का इस्तेमाल कर लेते है। 



*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद, जनपद बस्ती।

2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी विकास यादव, जनपद बस्ती। 

3. उ0नि0 चंदन कुमार, जनपद बस्ती।

4. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत, जनपद बस्ती।

5. चौकी प्रभारी विक्रमजोत उ0नि0 शशि शेखर सिंह, जनपद बस्ती। 

6. उ0नि0 शोभा यादव थाना छावनी, जनपद बस्ती।

7. हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चंदन भारती, का0 शिवम यादव,  एसओजी टीम बस्ती।

8. हे0का0 विक्रान्त, हे0का0 ओमवीर, का0 अखिलेश, का0 चन्दन यादव, का0 मुकेश यादव, का0 धनवन्त गुप्ता थाना छावनी, जनपद बस्ती।

9. हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments