Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 24 घंटे में नाबालिग दलित पीड़िता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

*थाना नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लवजिहाद के चक्कर मे फंसी दलित नाबालिग पीड़िता की 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* आज दिनांक 17.10.2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 261/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3(2)V SC/ST ACT से सम्बन्धित लव-जिहाद के

 चक्कर मे फंसी दलित नाबालिग लड़की को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर समय 10.45 बजे फुटहिया पुल के पास से सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. इकराम अंसारी पुत्र अनवारुल हुसैन साकिन मिश्रौरौली थाना विशुनपुरा (दुधही) जनपद कुशीनगर, उम्र 19 वर्ष। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष नगर श्री विश्वमोहन राय थाना नगर जनपद बस्ती। 2. उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य थाना नगर जनपद बस्ती। 3. उ0नि0 सन्तराज यादव थाना नगर जनपद बस्ती । 4. हे0का0 महेन्द्र मौर्या थाना नगर जनपद बस्ती। 5. म0का0 विन्देश्वरी देवी थाना नगर जनपद बस्ती । परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

 AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments