Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

*महिलाओं पर फ़फ्तिया कसने वाले एक मनचले को मिशन शक्ति टीम हरैया ने किया गिरफ्तार-*

हरैया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार – मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई

थाना वाल्टरगंज पुलिस फोर्स द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत अपहृता को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


बस्ती (AKP News 786): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना हरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के निर्देशन और उप निरीक्षक श्री देवी प्रसाद गुप्ता की टीम ने एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जो महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियाँ कर रहा था।

यह कार्रवाई दिनांक 08.10.2025 को की गई जब मिशन शक्ति टीम गश्त पर थी। आरोपी को मौके पर पकड़कर थाना हरैया लाया गया। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 279/25 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

  • नाम: सलमान पुत्र गफ्फार
  • निवासी: नदाएं, थाना हरैया, जनपद बस्ती

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • उप निरीक्षक श्री देवी प्रसाद गुप्ता, थाना हरैया, जनपद बस्ती
  • महिला आरक्षी अर्चना यादव
  • महिला आरक्षी सोनाली तिवारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। बस्ती जिले की पुलिस लगातार इस दिशा में जागरूकता और कड़ी कार्रवाई कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड की नियमित चेकिंग से मनचलों में भय और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

पुलिस की अपील:

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी भी महिला या लड़की के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार होता है, तो तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090 या थाना मिशन शक्ति डेस्क पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्ट:

परमानंद मिश्रा | AKP News 786


  • हरैया पुलिस बस्ती
  • मिशन शक्ति अभियान
  • एंटी रोमियो चेकिंग बस्ती
  • महिला सुरक्षा उत्तर प्रदेश
  • सलमान पुत्र गफ्फार गिरफ्तार
  • बस्ती पुलिस न्यूज़
  • AKP News 786 रिपोर्ट
  • महिला सशक्तिकरण अभियान
  • बस्ती क्राइम अपडेट
  • हरैया थाना बस्ती

#BastiLive #NewsIndia

Post a Comment

0 Comments