बस्ती- आज मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम एवं नोडल अधिकारी डॉ एस वी. सिंह के आदेशानुसार कॉलेज मैं विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान की टीम जागरूकता कार्यक्रम एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन एसoआर हॉस्पिटल एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट दसिया में किया गया जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं मनोचिकित्सक डॉक्टर एoके दुबे,द्वारा किया गया कॉलेज के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। साथ ही कॉपिंग स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विंग टेक्निक, लाइफ स्किल, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम,नींद न आना ,उलझन, घबराहट,मिर्गी के दौरे, पढ़ाई में मन न लगना,चिंता, डिप्रेशन, गुस्सा अधिक आना,मोबाइल की लत लगना, फोबिया ,आत्महत्या के विचार आना आदि के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विषय पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए, विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर दिए।मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राकेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पर फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु चर्चा की।टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416के बारे मे जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे की है इस नंबर पर कभी भी काल करके परामर्श लिया जा सकता है।और जिला चिकित्सालय में प्रत्येक दिन सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक परामर्श एवं उपचार लेने हेतु सलाह दी गई। गैर संचारी रोग के फाइनेंस कम लॉजिस्टिक सलाहकार आनंद गौरव शुक्ला ने तंबाकू से युवा पीढ़ी ग्रसित है इसके बारे में छात्राओं को बताया। और शपथ दिलायी।कार्यक्रम, बच्चों द्वारा भाषण पोस्ट निबंध एवं रंगोली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं
*टेली मानस हेल्पलाइन नंबर को 14416/1800- 891- 4416* को दर्शाया। अंत में प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नम्रता जायसवाल,द्वितीय पुरस्कार अवंतिका सिंह,तृतीय पुरस्कार शैलजा चौधरी, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान द्वितीय स्थान प्रीति जायसवाल और तृतीय पुरस्कार प्रीति सिंह इसी क्रम में रंगोली पुरस्कार प्रथम स्थान मधु ,द्वितीय स्थान अर्चना और तृतीय स्थान शालू ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजलक्ष्मी द्वितीय स्थान खुशी वर्मा और तृतीय स्थान वंदना ने प्राप्त किया सभी बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली मानस का पोस्टर देकर जागरूक करने का कार्य किया गया कार्यशाला के सफल संचालन में स्कूल के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गणऔर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नर्सिंग अधिकारी श्रीमती नीलम शुक्ला, संजय पटेल, तंबाकू कंट्रोल के इंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments