Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डी0 आई0 जी0 ने डिजीटल वॉरियर चयनित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बस्ती- पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी. द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के डीजी परिपत्र के माध्यम से बताया कि तीनो जनपदो बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक तत्काल अभियान चलाकर प्र०नि०/थानाध्यक्ष / चौकी प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को स्कूल/कालेजों में जाकर जागरूक करने तथा स्कूलो/कालेजो में स्वयं जो "डिजीटल वॉरियर" बनना चाहते है चयनित करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि युवा समाज में जागरूकता फैलाने, परिवार के सदस्यों और साथियों को शिक्षित कर
फेक न्यूज एवं साइबर अपराध की रोकथाम में बढ़ावा मिल सके। साइबर अपराध से जागरूकता ही बचाव है। 

भविष्य में युवा शक्ति एवं पुलिस के साथ जागरूकता बढ़ायेगें तभी हम साइबर अपराध की जंग को जीत पायेगें। उक्त अभियान के तहत परिक्षेत्र के जनपद बस्ती, संतकबीरनगर एवं जनपद सिद्धार्थनगर में अभी तक डिजीटल वॉरियर्स को चयनित कर प्रशिक्षण दिलाकर फेक न्यूज व साइबर अपराध के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन डिजिटल वॉरियर (संख्यात्मक) परिक्षेत्र बस्ती *जनपद बस्ती* में 305प्राइवेट 585 सरकारी स्कूलों तथा 88 प्राइवेट 58 सरकारी कालेजो को चिन्हित किया गया| *जनपद संतकबीरनगर* में 166 प्राइवेट 25 सरकारी स्कूलों तथा 54 प्राइवेट 7 सरकारी कालेजो को चिन्हित किया गया| जनपद सिद्धार्थनगर में 127 प्राइवेट 53 सरकारी स्कूलों तथा 24 प्राइवेट 13सरकारी कालेजो को चिन्हित किया गया| कूल 598 प्राइवेट 663 सरकारी स्कूलों तथा 166 प्राइवेट 78 सरकारी कालेजो को चिन्हित किया गया| रिज़वान खान की रिपोर्ट AKP न्यूज़ 786




Post a Comment

0 Comments