🌸 शिक्षक दिवस विशेष 🌸

📅 5 सितंबर 2025


5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के मौके पर दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा जनपद बस्ती में सीनियर बच्चों को एक दिवसीय सहायक अध्यापक बनाकर टीचिंग का अवसर प्रदान किया गया।

टीचर्स डे पर दमया परसा में अनोखी पहल।

प्रिंसिपल सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने कहा कि यह अवसर बच्चों को शिक्षा के प्रति विशेष जागरूक करने और अध्यापन की गरिमा समझाने के लिए दिया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि गुरु ही वह मार्गदर्शक हैं, जो ज्ञान के प्रकाश से जीवन को रोशन करते हैं। यह दिवस शिक्षा की अहमियत और शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक है।

सूफी साहब ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को जीवन का सबसे पवित्र कार्य माना और अपने आदर्शों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सभ्य और संस्कारी बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।

🏆 सम्मान समारोह

अमीना खातून, सोनी चौधरी, मकसूद अहमद खान, परवेज अहमद को सम्मानित किया गया और अमीना खातून को बेस्ट टीचर अवार्ड से नवाजा गया।

👩‍🏫 एक दिवसीय सहायक अध्यापक बने विद्यार्थी

  • शाहीन खातून
  • इकरा खातून
  • मनीषा
  • निशा कुमारी
  • उम्में अयमन
  • यूसुफ
  • शादाब

एक दिवसीय सहायक अध्यापक बने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रिंसिपल ने देकर हौसला बढ़ाया। सभी विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित दिखे।


ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज 786