Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को संगम नगरी में अपना कीमती वक़्त बिताएंगी।

                   BREAKING NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को संगमन नगरी में बिताएंगी। 

राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए डीपीएस हेलीपैड पर जाएंगी। हेलीपैड से वे निषादराज क्रूज के माध्यम से संगम के वीआईपी जेटी पहुंचेंगी, जहां गंगा स्नान और पूजा करेंगी। इसके बाद वे अक्षयवट के दर्शन करेंगी और पातालपुरी व सरस्वती कूप भी जा सकती हैं। इसके बाद वे बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगी।

 राष्ट्रपति डिजिटल कुम्भ अनुभव केंद्र और संविधान गैलरी का भी दौरा करेंगी। वे शाम करीब 4 बजे वापस लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज में मौजूद रहेंगे। इस संबंध में लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला प्रशासन के साथ ऑनलाइन बैठक की, जिसमें सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786





Post a Comment

0 Comments