Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 172 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे, 20 जोड़ों का हुआ निकाह।

 महसी बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काटकर की। समारोह की भव्यता की चारों ओर सराहना हुई। विवाह के लिए आए जोड़ों और अन्य अतिथियों के लिए शानदार खानपान की व्यवस्था की गई थी। इस समारोह में सात ब्लॉकों से 192 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बने। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने कन्या दान की रस्म अदा की। विवाह के समय मंगल गीतों से पूरा परिसर गूंज उठा। 


नव युगलों पर फूलों की वर्षा की गई। जानकारी के अनुसार 207 जोड़ों ने आवेदन किया था, जिनमें से 192 जोड़े कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। हिंदू रीति-रिवाज से वैदिक मंत्रों के बीच 172 जोड़ों ने फेरे लिए, जबकि 20 जोड़ों का निकाह हुआ। इस वैवाहिक समारोह में महसी से 81, कैसरगंज से 11, शिवपुर से 37, चित्तौरा से 7, जरवल से 2, तेजवापुर से 41, रिसिया से 4, मिहींपुरवा से 2, नगरपालिका से 7 और फखरपुर से 19 जोड़े शामिल हुए। विधायक सुरेश्वर सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार और गृहस्थी के सामान के साथ आशीर्वाद देकर विदा किया।


 विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार में गरीब कन्याओं के विवाह को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख महसी कृष्णा देवी सिंह, ब्लॉक प्रमुख तेजवापुर प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, बीडीओ महसी हेमंत यादव, बीडीओ तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव समेत वर-वधू पक्ष के लोग उपस्थित रहे।

प्रवीण कुमार की रिपोर्ट

AKP न्यूज 786



Post a Comment

0 Comments