बस्ती- ग्राम पंचायत पिलखायें के मंदिर कैंपस में अखंड रामायण एवं प्रसाद वितरण के साथ शिविर लगाकर निशुल्क मरीजों की जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर यस दुबे ने फीता काटकर किया, जिसका आयोजन ओमप्रकाश गुप्ता चीफ फार्मासिस्ट, गोविंद प्रसाद गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, पौत्र राकेश कसौधान, पवन कसौधन, रामगोपाल कसौधन, जय गोपाल कसौधन, विंध्याचल कसौधन, चंदन कसौधन ने मिलकर किया,डॉक्टर राकेश कसौधन डॉक्टर सुमित कसौधन डॉ राबिया डॉक्टर शुभम डॉक्टर पुष्पेंद्र डॉक्टर दानिश डॉ किरण कसौधन डॉक्टर विभु कसौधन डॉक्टर श्रेया एवं रिंकी गुप्ता फार्मासिस्ट, ओम प्रकाश यादव चीफ फार्मासिस्ट,अमरीश वर्मा, डॉक्टर पंकज चौधरी फिजियोथैरेपी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के नेतृत्व में सचल दस्ता के साथ विशेष योगदान रहा।
कैंप में लगभग 800 मरीजों की निशुल्क उपचार एवं जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत कप्तानगंज, प्रधान दीपचंद यादव, अनूप सिंह,जयराम गुप्ता, सूर्यनारायण तिवारी, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments