Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महँगी किताब, कॉपी, महँगी शिक्षा, संसाधन, शिक्षा गुणवत्ता पर खबर नही बल्कि पैरेंट्स मीटिंग की खबर बनाकर पत्रकारिता का स्तर गिरा रहे है।

महँगी किताब, कॉपी, महँगी शिक्षा, संसाधन, शिक्षा गुणवत्ता पर खबर नही बल्कि पैरेंट्स मीटिंग की खबर बनाकर अब यू प्रचार हो रहा है। कुछ पत्रकार इस तरह के भी है जो सिर्फ शहर के एक स्कूल संस्थान की खबर बार बार सोशल साइट पर निकालते रहते है। जिससे पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है।



यहां तक कि स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग हो तो भी खबर बनाकर कॉपी पेस्ट किया करते है। जबकि अभिभावक शिक्षक वार्तालाप तो हर स्कूल में प्रत्येक माह होता ही रहता है ये आम बात है लेकिन अब पत्रकारिता की इमेज कुछ नाम के पत्रकार गिरा रहे है और उन्हें जो कुछ भी टाइप में मिल रहा है  संस्थानों, स्कूलों से वो बगैर सोचे समझे कॉपी पेस्ट करके आगे बढ़ाने में लगे रहते है। इस तरह की न्यूज़ को पेड न्यूज कहते है। इस तरह के पत्रकारों को पता ही नही की खबर क्या होता है बहरहाल ये एक चिंता का विषय है क्योंकि पत्रकारिता की साख गिर रही है।

आगे की रिपोर्ट में इस तरह के संस्थानों और पत्रकारों को चिन्हित किया जाएगा। 

वरिष्ठ पत्रकार 

एजाज़ आलम खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786



Post a Comment

0 Comments