Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

--छात्राओं द्वारा थाने का भ्रमण कर उन्हें थाने के संचालन के सम्बंध में जानकारी दिया गया। --छात्रा इच्छा पटेल को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर थानाध्यक्ष बनाया गया।

 थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह की अध्यक्षता में थाना पुरानी बस्ती पर “पंडित राजन महिला डिग्री कालेज पचपेड़िया।बस्ती के B.Sc. व B.Ed. के छात्राओं द्वारा थाने का भ्रमण कर उन्हें थाने के संचालन के सम्बंध में जानकारी दिया गया। थानाधय्क्ष पुरानी बस्ती की अध्यक्षता में थाना पुरानी बस्ती पर पंडित राजन महिला डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य व अध्यापक वैभव राजन श्रीवास्तव, राजन प्रसाद गौड़, प्रमोद कुमार तिवारी एवं B.Sc. व B.Ed. की छात्रा वैष्णवी प्रजापति, काजल, आराधना एवं वहां उपस्थित छात्राओं को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह द्वारा थाना कार्यालय, C.C.T.N.S. कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात आदि के बारे में जानकारी देते हुए साइबर से सम्बंधित-1930 नम्बर व डायल 112 के सम्बंध में जानकारी दी गयी। एवं उपस्थित छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालो का उचित जवाब दिया गया।

B.Sc. के छात्रों में से एक छात्रा इच्छा पटेल को थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर थानाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक A.H.T.U. विनय पाठक, व०उ०नि० एखलाक अहमद, उ०नि० सच्चिदानंद दूबे सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786




Post a Comment

0 Comments