सूर्या इंटरनेशनल अकैडमी में 20 मार्च को पुरस्कार वितरण और प्रवेश परीक्षा एक साथ होगी आयोजित।
*संतकबीरनगर।* जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में 20 मार्च को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूर्या ग्रुप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करेगा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने तैयारियों का जायजा लिया और इस आयोजन को लेकर खुशी जताई।
रिजल्ट कार्ड वितरण और प्रवेश परीक्षा एक ही दिन
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि 20 मार्च को आयोजित वार्षिक रिपोर्टिंग सेशन के दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों का रिजल्ट भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने अब तक विद्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द नामांकन करा सकते हैं।
*विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों और अभिभावकों से 20 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।*
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments