Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पत्रकार प्रेस एसोसिएशन प्रदेश कार्यालय लखनऊ के बैनर तले जनपद पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की बैठक संपन्न।

 बस्ती- पत्रकार प्रेस एसोसिएशन प्रदेश कार्यालय लखनऊ के बैनर तले जनपद पत्रकार प्रेस एसोसिएशन की बैठक मंडल कार्यालय महरी खावां गांधीनगर में की गई। जिसमें सर्वसम्मत से संगठन की मजबूती के लिए संगठन का विस्तारी कारण करते हुए मंडल एवं जिला कार्यालय की गठन की गई।मंडल अध्यक्ष आशुतोष नारायण मिश्रा,मंडल प्रभारी रामविलास कसौधन, मंडल उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद शुक्ला, मंडल महामंत्री रोहित उपाध्याय,जिला अध्यक्ष आकाश शुक्ला, जिला महामंत्री इंद्र भूषण चौबे, जिला महामंत्री प्रमोद उपाध्याय,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता बने जिला जिला महामंत्री।

 जिनका माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। बैठक में काफी लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में लखीमपुर खीरी में हुए पत्रकार के ऊपर की गई उत्पीड़न की गंभीरता से चर्चा करते हुए पत्रकारों ने एक जुट रहने के लिए आवाहन किया। बैठक में मनोज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार, सुशील प्रताप सिंह, शिवम गुप्ता,वी के आजाद, बाबूराम भारती, अनूप पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786

Post a Comment

0 Comments