Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 बस्ती-थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मिथुन कुमार उर्फ मिथिलेश पुत्र स्व0 फौजदारी शाह निवासी शिवनगर रामबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया हाल पता वास्तु विहार कालोनी नैनो ए बिल्डिंग फ्लैट नं0 101 थाना के-नगर जिला पुर्णिया बिहार को बीते चार मार्च को गैर राज्य बिहार के वास्तु बिहार कालोनी थाना के0 नगर जिला पूर्णिया बिहार से समय करीब 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट व 82 द0प्र0सं0 व 83 द0प्र0सं0 का आदेश जारी किया गया था। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गैर राज्य से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने में, प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली,चौकी प्रभारी गाँधीनगर विश्वमोहन राय थाना कोतवाली, चौकी प्रभारी मडवानगर अतुल कुमार अंजान थाना कोतवाली, हे0का0 शेषनाथ चौहान थाना कोतवाली मौजूद रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786



Post a Comment

0 Comments