Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एस.एस.मेमोरियल इण्टर नेशनल स्कूल (इंग्लिश मीडियम) का भव्य शुभारम्भ किया गया ।

 बस्ती में डुमरियागंज मार्ग पर स्थित ग्राम गोपालपुर ओसापुर में एस.एस.मेमोरियल इण्टर नेशनल स्कूल (इंग्लिश मीडियम) का भव्य शुभारम्भ किया गया  

प्रबंध निदेशिका डा.रोली सिंह सहित तमाम गणमान्यो की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करते हुए किया गया इसके पूर्व एक दिवसीय रामायण कथा का भी आयोजन करते हुए पूर्णाहुति एवं प्रसाद भोज का आयोजन किया गया बताते चलें कि पूर्व से ही संचालित अंशुमान सिंह महाविद्यालय की सफलता को देखते हुए तथा नौनिहालों के शिक्षा की क्षेत्र में कुव्यवस्था के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष डा.श्रीमती रोली सिंह ने दूरगामी सोच के तहत बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखकर एस.एस.मेमोरियल(इंग्लिश मीडियम) की आधार शिला रखी जिसके फलस्वरूप आज भव्य शुभारम्भ किया गया है जिसका शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ होते ही क्षेत्र के विभिन्न अभिभावकों ने सत्तर की संख्या में प्रवेश दिलाया एस.एस.मेमोरियल (इंग्लिश मीडियम) तीन बीघे भूमि के क्षेत्र फल में संचालित किया जायेगा जिसमें तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगीं उच्च मानक हेतु प्रशिक्षित अध्यापक एवं शिक्षकों की नियुक्ति किया जा चुका है अनुभवी प्रधानाचार्य श्वेता पाण्डेय के नेतृत्व में एस.एस.मेमोरियल(इंग्लिश मीडियम) संचालित किये जाने के लिए तैयार है प्रबंध निदेशिका डा.रोली सिंह ने अभिभावकों से आग्रह किया है अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने पाल्यों का शैक्षणिक प्रवेश करायें जिससे पाल्यों की शैक्षणिक स्थिति बेहतर हो तथा क्षेत्र के विकास के साथ राष्ट्र के समुचित विकास की भागीदारी हो अल्प शुल्क पर एस.एस.मेमोरियल इण्टरनेशनल स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में प्रवेश पाल्यों के उज्जवल भविष्य का आधार होगा।


इस अवसर निवर्तमान रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल निवर्तमान सदर विधायक दयाराम चौधरी वर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी भाजपा नेता अनूपखरे दीनबंधु महाविद्यालय प्रबंधक हरिशंकर चौधरी गौ सेवा उपाध्यक्ष महेश शुक्ल भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र भाजपा नेता गिल्मम चौधरी भाजपा नेता नीतेश शर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज रामशंकर यादव भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप (सुड्डू) सिंह बेगम खैर गर्ल इण्टर कालेज प्रबंध आलम चौधरी भाजपा नेता मनोज सिंह व्यापार मंडल भाजपा नेता सुनील गुप्ता इत्यादि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786


Post a Comment

0 Comments