Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ग्राम मुनियावा कला थाना परसरामपुर में चोरी की सुचना निकली फर्जी, शिकायतकर्ता की लड़की ने अपने घर में छिपाकर रखा सामान बरामद-

 थानाध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घघौवा मय टीम द्वारा दिनांक 16/17.08.2025 को ग्राम मुनियावा कला में चोरी की सुचना जरिये PRV द्वारा दी गयी जिसपर चौकी प्रभारी घघौवा मय फोर्स पहुंचकर जांच पड़ताल की गयी तो पता चला की सभी लोग छत पर सो रहे थे। निचे चैनल पर ताला बंद था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला खोलकर घर के अंदर रखा बक्सा से एक कान की झुमकी पिली धातु, 2 जोड़ी पायल सफ़ेद धातु, एक कमर की करधन सफ़ेद धातु व रुपया 6000 निकाल लिया गया है और सारा सामान बिखरा पडा हैं। 

जिसका फोटो, वीडियो बनाकर मीडिया में प्रसारित किया गया था। इस सम्बन्ध में कई बार तहरीर माँगा गया तो सूचनकर्ता द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी मौके पर पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल की गयी तो पता चला सुचना देने वाली महिला अनीता पत्नी विजय बहादुर निवासी मुनियावा कला की सबसे बड़ी वाली लड़की दिव्या द्वारा ही उपरोक्त सामान को बक्से से निकाल कर उसको अपने घर के ऊपर बने एक कमरे के मकान, जिसमें भूसा रखा गया है उसी में छिपाया गया है। जिसकी निशादेही पर भूसा से उपरोक्त गायब हुआ ज्वेलरी एक कान की झुमकी पिली धातु, 2 जोड़ी पायल सफ़ेद धातु, एक कमर की करधन सफ़ेद धातु बरामद किया गया। तथा रूपये के बारे में पूछा गया तो बताई साहब मैं ₹1100 रुपया ही निकाली थी जिसमे सारा खर्च हो गया। 

*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष परसरामपुर श्री भानु प्रताप सिंह जनपद बस्ती।

2- प्रभारी चौकी घघौवा उ0नि0 सर्वेश कुमार चौधरी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

3- का0 प्रमोद भारती,का0 सुशील मिश्रा,का0 वीरेंद्र यादव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

 परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments