नवनिर्मित भवन में आध्यात्मिक संस्कार सम्पन्न
![]() |
19अगस्त2025 जनपद में नगरपंचायत कप्तान गंज के नवनिर्मित भवन का कार्यदायी संस्थान द्वारा अधिकार पाने के पश्चात नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने विधि-विधान सहित पूजन हवन कराया पूर्व में नगर पंचायत कप्तानगंज का परिसर छोटा होने के कारण नये भवन का निर्माण कराया गया है जिसमें कई कमरे नगर पंचायत के कार्य के लिए निर्धारित किए जायेंगे जिससे हो रही असुविधा से निजात मिल सकेगा तथा नगर पंचायत कप्तानगंज के कर्मचारियों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा नवनिर्मित भवन में एक बड़े हाल का निर्माण भी किया गया है जिसमें आवश्यकता पड़ने पर सभा इत्यादि भी किया जा सकेगा आगामी दिनों में नगरपंचायत कप्तान के भवन का फीता काट कर समारोह पूर्वक उद्घाटन किये जाने की संभावनाएं प्रबल हैं जिसमें मुख्य अतिथि सूत्रानुसार वर्तमान सांसद रामप्रसाद चौधरी होंगे !
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments