बस्ती- पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के 12 सितंबर को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल जूनियर हाईस्कूल प्रांगण हर्रैया का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा मा0 उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगमन को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में डयूटी पर लगाये गये संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिह, प्रभारी निरीक्षक हरैया व पुलिस/अन्य विभाग के अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments