Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डी आई जी कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो मे प्रचलित वृहद निर्माण कार्यो की समीक्षा गोष्ठी की गयी।

 बस्ती-पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती  दिनेश कुमार पी. द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो मे प्रचलित वृहद निर्माण कार्यो की समीक्षा गोष्ठी की गयी।

     डी0आई0जी0 बस्ती द्वारा निर्देश दिया गया कि रेंज में प्रचलित कुल 36 बृहद निर्माण कार्यो के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।                        आगामी आरक्षी गण के प्रस्तावित प्रशिक्षण के दृष्टिगत निर्माणाधीन भवनो को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये ताकि प्रशिक्षण को सकुशल संपन्न कराया जा सके। जिन भवनों का निर्माण कार्य विगत काफी वर्षों से किसी कारणवश रुका हुआ है उन भवनो का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराने के बाद ही निर्माण काम शुरू कराया जाये।पुनरीक्षित आगणन के कारण रुके हुए निर्माण कार्यों के संबंध मे मुख्यालय स्तर पर प्रभावी पैरवी कर पुनरीक्षित धनराशि स्वीकृत कराकर यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाये।

प्रतिसार निरीक्षक गण को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन भवनो का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करते रहे जिससे उनकी गुणवत्ता बनी रहे। 

 निर्माणाधीन भवनो  का  समय-समय पर निरीक्षण करते रहे एवं फोटो और वीडियो तैयार करके आगामी मीटिंग मे लेकर आये जिससे पता चले कि कार्य की क्या प्रगति है। उक्त गोष्ठी में रेंज के तीनों जनपदों के प्रतिसार निरीक्षक,प्रधान लिपिक तथा संबंधित निर्माण इकाई  के सहायक/जूनियर इंजीनियर व परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रधान लिपिक उपस्थित रहे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786

Post a Comment

0 Comments