बस्ती कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनानान्तर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक राजा जय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में अपने संबोधन में माननीय विधायक जी ने मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी।
उक्त दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मोटे अनाज "श्री अन्न" की खेती के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से बताया गया। कृषि वैज्ञानिक बी बी सिंह, डॉक्टर आर बी सिंह एवं प्रेम शंकर ने मोटे अनाज जौसे- सावां, कोदो, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
डॉक्टर अंजलि वर्मा ने मिलेट्स की रेसिपी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने किया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य डॉक्टर एस के तोमर ने मोटे अनाज के तकनीकी पहलू पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दिया,जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर बाबूराम मौर्या ने बताया कि जनपद में लगभग 500 हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती की जाती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री रतन शंकर ओझा, कृषि विज्ञान के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एस एन सिंह, संकट हरन पाण्डेय, जितेंद मिश्रा, राम मूर्ति मिश्रा के साथ साथ जनपद के F P O के निदेशक गण तथा अन्य प्रगतिशील कृषक, कृषि सखी उपस्थित रहे।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments