थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 27.09.2025 को मझौवामीर गांव में दुर्गा माता जी के पण्डाल से माला चोरी करने वाले अभियुक्त आशीष पुत्र रामहित निवासी मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को दिनांक 27.09.2025 को समय करीब 21.45 बजे थाना गेट से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 212/25 धारा 303(2), 317(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. आशीष पुत्र रामहित निवासी मझौवमीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
थाना स्थानीय गेट से, दिनांक 27.09.2025 व समय- 21.45 बजे
*बरामदगी का विवरण-*
1. रू 1090
*घटना का विवरण-*
दिनांक- 27.09.025 समय लगभग 14.30 बजे ग्राम मझौवामीर में बने दुर्गा माता जी के पण्डाल देवी जी के प्रतिमा पर पहनाये गऐ नोटो की माला में करीब 5000 रुपयें को आशीष पुत्र रामहित निवासी मझौवमीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा चुरा लिया गया तथा पण्डाल में पेशाब किया गया, जिसे गाँव के बच्चों ने देखा, जब बच्चों ने रोका तो आशीष उपरोक्त द्वारा बच्चों को गाली गलौज दिया गया। इस बात की जानकारी जब कमेटी के लोगों को हुई तो उनके द्वारा उपरोक्त चोरी करने वाले आशीष उपरोक्त को थाना स्थानीय पर लाया गया तथा एक किता प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 रामाकांत सरोज, थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2. हे0का0 लखीचन्द गुप्ता, हे0का0 धीरेन्द्र यादव, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments