राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस पर डॉक्टर वी के वर्मा का संदेश
सकारात्मक सोच से ही जीवन होता है सफल
बस्ती।
राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस के अवसर पर सुविख्यात वरिष्ठ समाजसेवी एवं आयुष चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल बस्ती डॉक्टर वी के वर्मा ने कहा कि इंसान को कभी भी नकारात्मक नहीं होना चाहिए। सकारात्मक सोच ही जीवन को बेहतर और सफल बनाती है।
उन्होंने कहा कि जीवन की कठिनाइयाँ हमें कमजोर करने के लिए नहीं आतीं, बल्कि मजबूत और सक्षम बनाने के लिए आती हैं। इसलिए कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।
डॉक्टर वर्मा ने दूरभाष पर दिए गए साक्षात्कार में बस्ती जनपदवासियों सहित पूरे देशवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से हर चुनौती आसान हो जाती है और इंसान अपने जीवन में प्रगति की नई ऊँचाइयाँ हासिल करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज 786
Watch Video Now

0 Comments