📰 साँऊघाट में किसान संघ की बैठक सम्पन्न
साँऊघाट। लक्ष्मण पटेल नेशनल इंटर कॉलेज, पडिया खास में भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। श्री दत्तो पन्त व भगवान बक्तराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
संगठन मंत्री अरविन्द तिवारी व मंत्री ओमप्रकाश वर्मा ने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। बैठक में संघ विस्तार के मुद्दों पर भी विचार किया गया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी: जवाहर लाल वर्मा, चक्रधर द्विवेदी, यशोदानन्दन पाण्डेय, डॉ. अजय सिंह, प्रदीप मिश्र, परमानन्द मिश्र व दुर्गेश सिंह।

0 Comments