*थानाध्यक्ष वाल्टरगंज द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली बाबू व कम्पोजित विद्यालय रमवापुर माफी के अध्यापको एवं छात्राओं को थाना स्थानीय पर किया गया जागरूक*
थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज द्वारा थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली बाबू व कम्पोजित विद्यालय रमवापुर मांफी के अध्यापको एवं छात्राओं को थाना स्थानीय पर अधिकारी, कर्मचारी तथा महिला पुलिस कर्मी की उपस्थिति मे नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
*1090 - वीमेन पावर लाइन*
*1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन*
*1098– चाइल्ड हेल्पलाइन*
*181– महिला हेल्पलाइन*
*112–पुलिस आपातकालीन सेवा*
*102 –स्वास्थ्य सेवा*
*108– एंबुलेंस सेवा*
*साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930*
*साइबर हेल्प वेबसाइट –www.cybercrime.gov.in *थाने का CUG 9454403124*
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई तथा विद्यालय से आये अध्यापक व बालिकाओ को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया । भ्रमण के दौरान महिला सुरक्षा केन्द्र, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस व जीडी कार्यालय, मालखाना व हवालात आदि के सम्बन्ध मे मुझ थानाध्यक्ष द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित छात्राओ मे *कम्पोजित विद्यालय रमवापुर माफी* की कक्षा 7 की छात्रा *रंजना को एक घण्टे के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया और अपने कर्तव्य के बारे में बताया गया* तथा उस दौरान जनता की समस्या की सुनवाई एवं उनका निवारण कैसे किया जाता है, इस सम्बन्ध मे बताया गया । समस्त छात्राएं एवं अध्यापक/अध्यापिका पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिये ।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट


0 Comments