Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए गए हेल्पलाइन नंबर व साइबर सुरक्षा उपाय

 क्षेत्राधिकारी हर्रैया द्वारा थाना पैकोलिया व थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत 'मिशन शक्ति-5.0' के तहत विद्यालयों में जाकर छात्राओं जागरूक किया गया-।

क्षेत्राधिकारी हर्रैया द्वारा प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया व एंटी रोमियो स्क्वाड टीम बस्ती के साथ उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित 'मिशन शक्ति-5.0' के अंतर्गत में थाना पैकोलिया क्षेत्रान्तर्गत डी०आर०सी० राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र एवं थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित विद्यालय के समस्त छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ को मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु  जागरूक किया गया। साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया। कुछ छात्राओं को महिला सशक्तिकरण पर कविता के माध्यम से बेहतर स्पीच देने पर उनको चाकलेट इत्यादि देकर सम्मानित भी किया गया।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments