Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने दिया संदेश – जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ।

🌱 पर्यावरण संरक्षण का संदेश – सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने लगाया आम का पौधा

📍 बस्ती | ब्यूरो रिपोर्ट – AKP News 786

दारुल उलूम इस्लामिया फैजाने आलम दमया परसा के प्रिंसिपल और आलम रूहानी मिशन के अध्यक्ष सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विद्यालय प्रांगण में एक आम का पौधा रोपित किया। इससे पूर्व वे नीम का पौधा भी लगा चुके हैं।

सूफी एजाज़ आलम खान कादरी ने दिया संदेश – जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ।

इस मौके पर सूफी साहब ने कहा कि हर इंसान को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है, हमें ताज़ी हवा मिलती है और गर्मी में शीतल छाया भी प्राप्त होती है।

फलदार वृक्ष हमें फल देते हैं, वहीं औषधीय वृक्ष जैसे नीम अनेक बीमारियों में लाभकारी होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से नीम के फायदे बताते हुए कहा कि रोज़ाना सुबह खाली पेट नीम की छोटी पत्तियाँ खाने से पेट संबंधी कई रोगों से राहत मिलती है।

🌿 “पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझकर अवश्य निभाएँ।” – सूफी एजाज़ आलम खान कादरी

इस पुनीत कार्य में मज़ीबुल्लाह चाचा और शैलेन्द्र कुमार साथ रहे।

✍️ रिपोर्ट: AKP News 786
Watch Video 👇👇👇

Post a Comment

0 Comments