मधुमक्खियों ने प्राइवेट स्कूल में मचाया तांडव।
हमले से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत।
दर्जन भर से अधिक बच्चे और स्टाफ सदस्य घायल।
स्कूल की छुट्टी के दौरान अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला।
बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर मधुमक्खियों ने डसा, फैली अफरातफरी।
गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती, दो ने तोड़ा दम।
हादसे में शिक्षक अरविंद वर्मा और मोतीराम वर्मा भी घायल।
मौके पर पहुंची पुलिस, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
रेवेन्यू टीम को तत्काल ही विद्यालय भेजने का दिया गया निर्देश।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास केडी मेमोरियल स्कूल की पूरी घटना।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए मान्यता रद्द करने की करवाई की बात कही है और साफ तौर से स्पष्टीकरण मांगा है ।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट

0 Comments