Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आंगनबाड़ी पोषाहार वितरण में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने की जांच की मांग

 

आंगनबाड़ी पोषाहार वितरण में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने की जांच की मांग

आंगनबाड़ी पोषाहार वितरण में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने की जांच की मांग

बस्ती-जनपद के विधानसभा क्षेत्र रुधौली के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं समाजसेवी ग्राम पंचायत मदरहना निवासी जय गोविंद पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हमारे यहाँ ग्राम पंचायत मल्हवार के मदरहना में आँगन बाड़ी के माध्यम से जो शिशु आहार, बच्चों के माँ को मिलता है वह इस महीने अभी तक नहीं मिला और आँगन बाड़ी कार्य कत्री से संपर्क करने पर पता चला की जो यहाँ की  गंगा आजीवका महिला स्वयं सहायता  समूह की अध्यक्षा खुशुबू पत्नी देवेंदर कुमार  ग्राम - तेलौरा की निवासिनी है,यह कभी भी बच्चों का पोशक आहार समय पर वितरण  नहीं कराती हैं, वहीं लोग आँगन बाड़ी कार्य कत्री के ऊपर दोषी बनाते हैं, जय गोविंद पांडे ने आरोप लगाते हुए बताया कि समूह की अध्यक्षा ने कई बार तो कीड़े लगे हुये खाने का सामान दे चुके हैं, पांडे ने कहा कि समूह की अध्यक्षा खुशबू  के सुचारु रुप से कार्य ना करने के कारण गांव के औरतों में काफी रोष हैं, जय गोविंद पांडे ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं की समूह की अध्यक्षा खुशबू के कार्य शैली की जांच कराकर सख्त कार्य वही करने का निवेदन किया है। जय गोविंद पांडे ने कहा कि समूह अध्यक्षा खुशबू की लापरवाही के कारण उच्च अधिकारी और सरकार दोनो की बदनामी हो रही है।

रिजवान खान की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments