धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
समाजवादियों ने पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को किया नमन्
कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं नेता जी- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती । समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को उनकी तीसरे पुण्य तिथि पर नमन् किया गया। शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। इसी क्रम में वृद्धा आश्रम में फल का वितरण किया गया।
सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नहीं वरन राष्ट्रीय राजनीति के मुख्य धुरी थे। उनको हजारोें कार्यकर्ताओं के नाम याद रहते थे। वे कार्यकर्ताओें के दिलों में बसे हैं। उन्होने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिये सदैव कार्य किया। वे अपने योगदान के लिये युगों तक याद किये जायेंगे। उनका अधूरा सपना पूरा करने का दायित्व सभी समाजवादियों का हैै। कहा कि मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था थी। भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए उनका अनवरत संघर्ष जारी रहा । उनके पद चिन्हांें पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी विचारधारा को आगे बढा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ श्रीपति सिंह, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डरी, राजाराम यादव, राजकपूर यादव, गुलाम गौस, मो. सलीम, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द यादव, रन बहादुर, आर.डी. निषाद, राघवेन्द्र सिंह, जोखूलाल, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ अजीत सिंह, बृजेश मिश्र, राजेन्द्र चौधरी, जमील अहमद, निजामुद्दीन, गुलाब सोनकर, पंकज मिश्र, संजय गौतम आदि ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन् करते हुये उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करे यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पुण्य तिथि पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम सिंह यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, रिन्टू यादव, वीरेन्द्र चौधरी, अखिलेश यादव, विपिन त्रिपाठी, गिरीश चन्द्र, हृदयराम यादव, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, मो. हारिश, राजेश यादव, पंकज निषाद, अभिषेक यादव, महेश चौधरी, राकेश चौधरी, गंगा प्रसाद यादव, रामसुरेश यादव, जर्सी यादव, रामभवन यादव, मो. आमिस, तूफानी यादव, रजवन्त यादव, नीलू सिंह, गौरीशंकर, राजेन्द्र यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, रणजीत यादव ‘रिन्टू’, जगदीश आर्य, चन्द्रिका यादव, जगदीश यादव, ऋषि कुमार, श्याम यादव, विवेक यादव ‘विक्की, सन्तोष यादव, अशोक कुमार यादव, चीनी चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
Post a Comment