AKP NEWS 786 डीएम व एसपी बस्ती ने महिला बंदियों को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दी जानकारी - AKP NEWS 786

Ads

डीएम व एसपी बस्ती ने महिला बंदियों को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दी जानकारी

 *जिलाधिकारी बस्ती, पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जिला जेल अधीक्षक बस्ती, ASP बस्ती, CO सदर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण के साथ जिला कारागार की विचाराधीन महिला कैदियों को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन)  फेज़-5 के तहत उनके सुरक्षा, बचाव, आर्थिक विकास/ स्वावलंबन के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी देते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया |

जिलाधिकारी बस्ती श्री रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन द्वारा जिला जेल अधीक्षक बस्ती, डेप्युटी जेलर बस्ती की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक श्री जयंत यादव के साथ जिला कारागार की विचाराधीन महिला कैदियों को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत उनके सुरक्षा, बचाव, आर्थिक विकास/ स्वावलंबन/ आत्म-निर्भरता आदि के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी देते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे-1090, 181, 112, 1076, 1098, 102, 108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया | इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व एनी संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

परमानंद  मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

No comments

Powered by Blogger.