Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

रालोद की रैली कल तैयारियां पूरी- राम आशीष राय


बस्ती 30 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती की पूर्व संध्या पर दिन मे 10 बजे श्रीपालपुर के देशराज नारंग इंटर कॉलेज के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

सरदार पटेल जयंती, बस्ती रैली, रालोद कार्यक्रम, चौधरी जयंत सिंह, किसान रैली, AKP News 786

इस अवसर पर प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार चौधरी जयंत सिंह का आगमन हो रहा है, जिसमें वे एक रैली को संबोधित करेंगे।

राम आशीष राय ने बताया कि रैली की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजा ऐश्वर्य राज सिंह के संयोजन में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बस्ती और गोरखपुर मण्डल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान, मजदूर और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। आयोजन की सफलता के लिए सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लगे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चन्दन सिंह चौहान के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया कि रैली की सफलता के लिये दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से विवेक पटेल, जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, महिपाल पटेल माही सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट – AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments