बस्ती पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी समर्थकों ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत।
खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहां कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वनाथ चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कई दशक बाद कांग्रेस ने पिछड़ा समाज के हाथों में जिले की जिम्मेदारी सौंपा है। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही विश्वनाथ चौधरी को लोग बधाइयां देने लगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी रेल द्वारा दिनाँक 26 मार्च दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां कांग्रेस समर्थकों ने जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
बस्ती रेलवे स्टेशन से हुजूम के साथ कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए वहीं जाते समय रास्ते में दक्षिण दरवाजा चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए शीर्ष नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर ने नेतृत्व का आभार जताया और कांग्रेस के सभी पार्टी के नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतना काबिल समझा और मुझे जिला अध्यक्ष बनाया गया मैं निश्चित तौर पर पूरा प्रयास करूंगा कि संगठन पूरी तरह से मजबूत हो। कांग्रेस को नई दिशा और दशा देने का प्रयास करूंगा।
श्री चौधरी ने कहां की मैं अभी यहां आया हूं और सबसे मिल रहा हूं सबको जान रहा हूं और जहां तक चाहता हूं कि मैं सबको संतुष्ट करूंगा और सबके आशीर्वाद से मैं कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments