Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ई-केवाईसी तत्काल करा लें।

 सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेष जवाहर भवन लखनऊ के पत्र संख्या-1584/ई-केवाईसी/2023, दिनांक-27.03.2025 द्वारा निर्देष दिया गया है कि भारत सरकार द्वारा राषनकार्डो की ई-केवाईसी कराये जाने की अन्तिम तिथि-30.04.2025 निर्धारित की गयी है तथा यह भी सम्भावना व्यक्त की गयी है कि ई-केवाईसी नही कराने वाली यूनिटें खाद्यान्न से वंचित रह जायेगी। आयुक्त महोदय द्वारा जारी निर्देषों के अनुसार कार्डधारकों की ई-केवाईसी के सम्बन्ध में निम्नवत् कार्यवाही की जायेगीः-

1. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से आच्छादित समस्त लाभार्थी एक सप्ताह के भीतर अपनी सुविधानुसार किसी भी प्रदेष में अपने निकटवर्ती उचित दर की दुकान पर जाकर ई-पॉस मषीन मंें अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा लेवें।



2. जनपद स्तर पर सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकान से सम्बद्ध कार्डो की सभी यूनिटों की शत-प्रतिषत ई-केवाईसी पूर्ण करायें, इसके अतिरिक्त दूसरी दुकान का कार्डधारक जो ई-केवाईसी कराने के लिए आये उसकी ई-केवाईसी तत्काल की जाये। 

3. जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देषित किया जाता है कि अपनी-अपनी दुकानें खुली रखेंगे तथा अवषेष यूनिटों की केवाईसी कराने हेतु ग्रामसभा/वार्ड में डुग्गी-मुनादी कराते हुए प्रतिदिन यथासम्भव अवषेष बचे हुए प्रतिदिन अधिकतम् उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करायंेगे।

  अतः जन सामान्य से अनुरोध है कि वह उचित दर विक्रेताओं के यहॉ उपलब्ध ई-पॉस मषीनों पर अपने परिवार के समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी तत्काल करा लें, अन्यथा ऐसी यूनिटें जिनकी ई-केवाईसी पूर्ण नही होंगी, वह खाद्यान्न पाने से वंचित रह जायेगी। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देषित किया जाता है कि अपनी दुकानें प्रत्येक समय खुली रखेंगे।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786


Post a Comment

0 Comments