आज महिला दिवस पर जी वी एम कॉन्वेंट स्कूल में विद्यालय की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी सिंह ने सभी शिक्षिकाओं को गुलाब का फूल दे कर सम्मानित किया और सभी शिक्षिकाओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रबंधक संतोष सिंह ने रानी लक्ष्मी बाई की वीरता और बलिदान पर रोशनी डालते हुवे बताया कि रानी लक्ष्मी बाई की कहानी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक अमर गाथा है। उन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी और वीरगति को प्राप्त किया और वीर माता जीजाबाई छत्रपति शिवाजी की माता होने के साथ-साथ उनकी मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत भी थीं। उनका सारा जीवन साहस और त्याग से भरा हुआ था। यह बताते हुवे प्रबन्धक संतोष सिंह ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी
इस अवसर पर रूबीना, निकहत, श्रुति, निकिता, ममता, रागिनी, नमरा आदि शिक्षिकाएं सम्मानित की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786

0 Comments