Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

"परशुरामपुर में सनसनी! मामूली विवाद में सिर पर वार, युवक की मौत — गांव में पसरा मातम"

 परशुरामपुर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रंग ले लिया। लौटते वक्त मेढाए गांव के पास पुलिया के समीप हुई कहासुनी ने हिंसक मोड़ लिया और 45 वर्षीय बुधराम पर चारपाई की पाटी से वार कर दिया गया।

गंभीर चोट लगने के चलते बुधराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में मातम का माहौल है, हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

"ऐसी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए AKP News 786 के साथ 

एजाज़ आलम खान क़ादरी की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786

Post a Comment

0 Comments