संतकबीरनगर-जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र की कक्षाएं 3 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी जिसको लेकर विद्यालय परिवार ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है स्मार्ट क्लास के साथ-साथ हाईटेक लाइब्रेरी कंप्यूटर लैब सहित सभी सुविधाओं से सुसज्जित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3 अप्रैल से छात्र-छात्राएं नए सत्र का पठन-पाठन कार्य शुरू करेंगे। विद्यालय में लगातार रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है 80 प्रतिशत सीट लगभग फुल हो चुकी है विद्यालय परिवार ने समस्त अभिभावकों से अपील की है जो भी छात्र-छात्राएं अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन विद्यालय में नहीं कराए हैं वह विद्यालय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कार्य सुनिश्चित कर लें जिससे नए सत्र में अपना पठन-पाठन कार्य शुरू कर सकें। आपको बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला सूर्या परिवार शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एक नया मुकाम देने का काम कर रहा है। छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा पाकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे समय-समय पर विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला अफजाई करते हुए नजर आता है।
शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय परिवार हर वर्ष बड़ी एक्टिविटी कराते हुए छात्र-छात्राओं को एक प्लेटफार्म देने का काम कर रहा है। विद्यालय में 3 अप्रैल से नए सत्र का शानदार आगाज किया जा रहा है विद्यालय में पहुंचने वाले सभी छात्र-छात्राओं का 3 अप्रैल को विद्यालय परिवार वेलकम करेगा जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि 3 अप्रैल से नए सत्र का संचालन शुरू किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी है जो भी छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं विद्यालय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर नए सत्र की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य शुरू करें। पूर्व की भांति मिलने वाली सभी सुविधाएं विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं को मुहैया कराता रहेगा।सभी रुट वाहन अपने निर्धारित समय पर पहुंचेंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय परिवार संकल्पित है छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना ही विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य है।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments