*थाना कोतवाली पुलिस, थाना वाल्टरगंज पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की बैट्रियों की चोरी करने वाले 06 अंतर्राष्ट्रीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए 40 अदद ई-रिक्शा आदि की बैट्री व घटना में प्रयोग की जाने वाली कार को किया गया बरामद-*
थाना कोतवाली पुलिस, थाना वाल्टरगंज पुलिस, एस0ओ0जी0 टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में जनपद में ई-रिक्शा व अन्य वाहनों की बैट्रियों की चोरी के संबंध में यथा क्रमशः A-थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-286/2025 धारा-303(2), 324(4) BNS(हरदिया से चोरी गए ई-रिक्शा की बैट्री) मु0अ0सं0-296/2025 धारा 303(2) BNS (टीबी अस्पताल के सामने से चोरी गए ई-रिक्शा की बैट्री), मु0अ0सं0-311/2025 धारा 303(2) BNS (ग्राम जखनी से चोरी गए ई-रिक्शा की बैट्री) एवं थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/2025 धारा 303(2), 324(4) BNS (हसन पम्प गनेशपुर से चोरी गए ई-रिक्शा की बैट्री) तथा जनपद के अन्य थाना क्षेत्र से चोरी गयी बैट्रियों की घटना का सफल अनावरण करते हुए संबंधित 04 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- अभय शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा 2- अजीत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा 3- राजन पुत्र ओम प्रकाश 4- लतीफ पुत्र इद्रीश को दिनांक-31.08.2025 को समय करीब 00:45 बजे मूड़घाट पुल से गिरफ्तार कर मौके पर उनके कब्जे से कार में रखे चोरी की 06 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार को बरामद किया गया एवं पूछताछ के दौरान बताये गए निशानदेही पर संबंधित अन्य 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 5- कान्हा शुक्ला उर्फ आर्यन पुत्र स्व0 विजय कुमार शुक्ला 6- सुबाष चन्द्र पुत्र स्व0 राम नरेश को समय करीब 01:20 बजे चांदमारी से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 34 अदद बैट्री को बरामद किया गया | *उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना कोतवाली अंतर्गत 04 अभियोग में 07 घटनायें, 01 अभियोग थाना दुबौलिया, 01 अभियोग में 02 घटना थाना वाल्टरगंज, 01 अभियोग में 01 घटना थाना कप्तानगंज, 01 अभियोग 01 घटना थाना छावनी का अनावरण किया गया।*
कुल 05 थाना अंतर्गत पंजीकृत 08 अभियोग में 12 घटनाओं का अनावरण किया गया।
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-313/2025 धारा-317(2) BNS व धारा-35(1) BNSS पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
*बरामदगी का विवरण-*
1- 40 अदद ई-रिक्शा आदि की बैट्री |
2- एक अदद आल्टो कार गाड़ी संख्या-UP32-NK2639 (बैट्रियों की चोरी की घटना कारित करने में प्रयोग की जाने वाली) |
3- तीन अदद मोबाइल वन-प्लस एंड्राइड मोबाइल, एक अदद ओप्पो एंड्राइड मोबाइल, एक अदद वीवो एंड्राइड मोबाइल |
4- एक अदद आधार कार्ड (6- सुबाष चन्द्र के नाम की) व रुपये 4,500/- नगद (चोरी का सामान बेचने से प्राप्त) |
5- पिलास, पेचकस, कटर जिसके सहयोग से ई-रिक्शा को स्टार्ट करने व बैट्री की चोरी करने में प्रयोग किया जाना) |
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1- अभय शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम तुरकौलिया बरगाह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
2- अजीत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम तिलकपुर थाना नगर जनपद बस्ती ।
3- राजन पुत्र ओम प्रकाश उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम लोहरौली थाना नगर जनपद बस्ती ।
4- लतीफ पुत्र इद्रीश उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम नीलगांव थाना अटरिया जनपद सीतापुर ।
5- कान्हा शुक्ला उर्फ आर्यन पुत्र स्व0 विजय कुमार शुक्ला उम्र करीब 18 वर्ष निवासी त्रिवेणी नगर द्वितीय लखनऊ (उ0प्र0) |
6- सुबाष चन्द्र पुत्र स्व0 राम नरेश उम्र करीब 53 वर्ष निवासी ग्राम बढ़नी थाना नगर जनपद बस्ती |
*घटना का संछिप्त विवरण-*
दिनांक-30/31.08.2025 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस टीम, थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम, व एस0ओ0जी0 टीम बस्ती द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर मूड़घाट पुल पर एक कार को रोक कर पूछताछ करने पर गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिस पर उन्हें कार के अंदर ही रोक कर कार में बैठे 04 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- अभय शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा 2- अजीत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा 3- राजन पुत्र ओम प्रकाश 4- लतीफ पुत्र इद्रीश को दिनांक-31.08.2025 को समय करीब 00:45 बजे मूड़घाट पुल से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार में रखे चोरी की 06 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार को बरामद किया गया एवं पूछताछ के दौरान बताये गए निशानदेही पर संबंधित अन्य 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 5- कान्हा शुक्ला उर्फ आर्यन पुत्र स्व0 विजय कुमार शुक्ला 6- सुबाष चन्द्र पुत्र स्व0 राम नरेश को समय करीब 01:20 बजे चांदमारी से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 34 अदद बैट्री को बरामद किया गया | atOptions = { 'key' : 'aa16cfd33d8134856a464aeb83632a82', 'format' : 'iframe', 'height' : 50, 'width' : 320, 'params' : {} }; n>
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग प्राइवेट जॉब करते हैं जहां वेतन कम होने/ मिलने के कारण हमारे खर्चे व शौक पूरे नहीं हो रहे थे जिसे पूरा करने के लिए हम लोग ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कर आते-जाते राहगीरों व ई-रिक्शा चालकों को बेच देते है जिससे एक दिन में करीब बारह से पन्द्रह हजार की आमदनी हो जाती है, जिसे आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है | हम लोगों का एक आपसी गैंग है, जिसका मास्टर माइन्ड प्रिन्स है जोकि ई-रिक्शा की बैट्री के तार को काटकर उसको डायरेक्ट कर देता है जिससे ई-रिक्शा आसानी से चालू कर उसे दूर ले जाकर सूनसान स्थान पर उसकी बैट्री निकाल कर किसी खड़्डे या झाड़ी में धकेल देते हैं एवं चोरी किए बैट्री को राह चलते राहगीरों/ किसी फेरी वाले कबाड़ी/ किसी जरुरतमंद ई-रिक्शा वाले को भी बेच देते हैं किन्तु जब हमारे पास अधिक मात्रा में चोरी की बैट्री इकट्ठा हो जाती है तो सभी बैट्रियों को नेपाल ले जाकर बेच देते हैं | मौके से बरामद गाड़ी में रखे पिलास, पेचकस, कटर के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे गैंग का मास्टरमाइंड विनायक गुप्ता उर्फ़ प्रिंस पुत्र रामसुध गुप्ता निवासी ग्राम चिताही थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थ नगर (उ0प्र0) इन्हीं का प्रयोग कर बैट्री के तार को काट कर डायरेक्ट कर देता है जिसके बैट्री को कभी-कभी मौके पर ही खोलकर बैट्री निकाल लेते हैं या ई-रिक्शा को कहीं दूर सुनसान जगह ले जाकर बैट्री निकाल कर चोरी कर लेते हैं |
बरामद बैट्रियों के बारे में बताया गया कि करीब पन्द्रह दिन पहले रात में कंपनी बाग के बगल में खड़ी ई-रिक्शा का तार काटकर डायरेक्ट कर चला कर ले गये थे और गड़हा गौतम के पास सुनसान स्थान पर ई रिक्सा मे लगी सूखी बैट्री एक अदद चोरी किये थे । इसके अलावा हम लोगों ने उसी रात कबीर तिराहे के पास झोपड़ी के बगल मे खड़ी ई रिक्सा का तार काटकर डायरेक्ट कर चलाकर ले जाकर करमा देवी स्कूल के पास खेत मे खड़ी कर उसमे लगी चार बैट्री की चोरी किये थे, करीब दस दिन पहले हरदिया चौराहे से तीन ई रिक्सा से तार काटकर व नट तोड़कर कुल 12 बैट्री चोरी कर लिये थे, करीब आठ दस दिन पहले टी0बी0 अस्पताल के पास से सड़क के किनारे खड़ी ई रिक्सा को चलाकर ले गये और जखनी के पास ई रिक्सा से चार बैट्री चोरी कर ई रिक्सा को वही छोड़कर आगे बढ़े और थोड़ी दूर आगे बढ़े तो जखनी गाँव से ही उसी रात को एक और ई रिक्सा की 04 बैट्री चोरी कर ई रिक्सा को रास्ते मे छोड़कर चले गये थे । इसके अलावा हम लोगों ने दुबौलिया मे निदूरी व भटपुरवा गाँव से दो ई रिक्सा चलाकर ले गये और सुनसान जगह पर उसमे से कुल 08 बैट्री चोरी किये थे और ई रिक्सा को वही पर छोड़ दिये, करीब एक सप्ताह पूर्व हसन पेट्रोल पम्प गनेशपुर के सामने से दो ई रिक्सा से कुल 08 बैट्री चुराये थे और ई रिक्सा को नहर के पास छोड़ दिये थे, करीब पांच दिन पहले रात मे दुबौला चौराहे से एक ई रिक्सा से कुल 04 बैट्री चुराये थे , तथा दस दिन पहले छावनी बाजार से एक ई रिक्सा से दो बैट्री चोरी किये थे ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी, जनपद बस्ती |
2- प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 विकास यादव, जनपद बस्ती |
3- प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत, जनपद बस्ती |
4- थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, जनपद बस्ती |
5- उपनिरीक्षक शेषनाथ, हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस टीम बस्ती |
6- हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 शिवम यादव, का0 चन्दन भारती एस0ओ0जी0 टीम जनपद बस्ती |
7- उ0नि0 अजय कुमार सिंह, उ0नि0 राम अशोक यादव, उ0नि0 राजेन्द्र यादव, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, का0 धनन्जय यादव, का0 गौरव यादव, का0 हरिराम सिंह, का0 अनुनय सिंह, का0 देवीलाल साहनी थाना कोतवाली जनपद बस्ती|
8- उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह, हे0का0 मिथुन कुमार कन्नौजिया, का0 पृथ्वीराज चौहान, का0 राहुल सिंह, का0 रोहित यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments