Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बस्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी , 6 अंतर्जनपदीय डकैतों को किया गिरफ्तार

 बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य क्ष)  कप्तानगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 6 अंतर्जनपदीय डकैतों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से टोयोटा इनोवा, तीन अवैध हथियार, आठ कारतूस, और डकैती के औजार बरामद हुए। यह कार्रवाई पिकौरा सानी में हुई। 28 अगस्त को महराजगंज में सर्राफा व्यवसायी के यहां डकैती की कोशिश के बाद एक अपराधी पकड़ा गया था। जिसके आधार पर गैंग का पता चला। गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा, अभय पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, राधेश्याम, विशाल दूबे, और अवनीश यादव शामिल हैं। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह युवकों को लालच देकर अपराध में शामिल करता था। गैंग नशीले रूमाल और हथियारों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर जांच तेज कर दी है।

गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव,प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार गौड़,प्रभारी चौकी दुबौला राकेश मिश्रा,प्रभारी चौकी महराजगंज वीरेंद्र कुमार,आरक्षी काशी कुमार,श्यामजीत यादव,गोविंद यादव,यशवंत यादव एवं सतेंद्र यादव मौजूद रहे।

अखिलेश पाल की रिपोर्ट 

AKP  न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments