वेद प्रकाश यादव जी की बैठक सेक्टर वार्डन श्री कुलदीप सिंह, सेक्टर वार्डन श्री जी. रहमान तथा सेक्टर वार्डन श्री अब्दुल हलीम के साथ रमा टेक्निकल कॉलेज, बस्ती में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में वेद प्रकाश यादव जी ने बस्ती के ADM (F/R) श्री प्रतिपाल सिंह चौहान जी से हुई औपचारिक मुलाकात का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई :
1. नागरिक सुरक्षा योजना (Civil Defence Plan) – अप्रैल 2025 का अवलोकनार्थ प्रस्तुतिकरण।
2. आई-कार्ड वितरण, कार्यालय व्यवस्था, भर्ती एवं नियुक्ति संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श
3. ADM साहब द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन।
4. उपनियंत्रक (Deputy Controller) की नियुक्ति पर विशेष चर्चा।
5. आगामी दिनों में फायर विभाग के सहयोग से किसी विद्यालय में फायर सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना।
6. नागरिक सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों तथा बस्ती में कार्यालय आवंटन पर भी चर्चा हुई।
बैठक सकारात्मक एवं उपयोगी रही।
वेद प्रकाश यादव जी ने उपस्थित सभी सेक्टर वार्डनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिजवान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments