आज दिनांक 10.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडों
1. साबरीन खातून पत्नी अरफात खान सा0 नटाई कला थाना रूधौली जनपद बस्ती, 2. सरोज देवी पत्नी गोविंद कुमार सा0 सूरतगढ़ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 3. सुनीता पत्नी अर्जुन सा0 डफाली टोला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इन दोनों के मध्य पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। महिला थाना बस्ती पुलिस की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए, महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया ।
परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

0 Comments