Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना नगर पुलिस द्वारा फर्जी जमीन खरीद फरोख्त के सहयोगी अभियुक्त व 10,000 रूपये के इनामिया वांछित जालसाज को किया गया गिरफ्तार।

 थाना नगर पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.25 को मु0अ0सं0 168/2025 धारा 319(2)/ 318(4)/ 338/ 336(3)/ 340(2)/ 61(2)/ 3(5) बीएनएस से संबंधित फर्जी जमीन खरीद फरोख्त के सहयोगी अभियुक्त व 10,000 रूपये के इनामिया वांछित जालसाज अभियुक्त 1. अजय कुमार पुत्र रामतौल साकिन मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को समय करीब 10.40 बजे राजकोट तिराहे के पास से बाद पूछताछ जुर्म स्वीकृति के आधार पर गिरफ्तार किया गया। 

थाना नगर पुलिस द्वारा फर्जी जमीन खरीद फरोख्त के सहयोगी अभियुक्त व 10,000 रूपये के इनामिया वांछित जालसाज को किया गया गिरफ्तार।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. अजय कुमार पुत्र रामतौल साकिन मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 168/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस थाना नगर जनपद बस्ती।

2. अन्य मुकदमो मे साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजदगी शेष।


*घटना व पूछताछ का विवरण-*

यह अभियुक्त जालसाजिश/षड़यंत्र/धोखाधड़ी करके के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन के फर्जी खरीद फरोख्त में माहिर है। इनकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। दौरान विवेचना व पूछताछ व सीडीआर के अवलोकन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तगणो द्वारा जमीन से संबंधित ग्राहक को चिन्हित किया जाता था तथा इनका साथी अजय कुमार क्रेता से जमीन के बारे में रेट तय करता था तथा मुकदमा उपरोक्त में अन्य नामित अभियुक्तगण फर्जी कागजात के साथ बैनामा करते थे । सभी लोग एक टीम जैसे अपने कार्य को अंजाम देते थे । अलग अलग जमीनो का अलग अलग लोग बात करते थे जिससे की पकडे ना जाये अन्य टीमे सभी कामो मे सहयोग करती थी । पूर्व में इनके अन्य साथी 1. मनोज कुमार पुत्र सत्यराम यादव साकिन सोढ़री थाना लालगंज, जनपद बस्ती 2. सुशील कुमार वर्मा पुत्र राम शब्द वर्मा निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 3. उमेश कुमार चौधरी पुत्र राम आज्ञा वर्ष साकिन मडवा नगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती 4. उमेश कुमार पुत्र सहजराम साकिन मोतीपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 5. बाबूराम पुत्र नकछेद साकिन हसनापुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी आदि 02 नफर को नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*

1. थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय, जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 रामेश्वर सिंह, थाना नगर, जनपद बस्ती।

3. का0 वीरेन्द्र यादव, थाना नगर, जनपद बस्ती।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP  न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments