Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा धर्म संपरिवर्तन कराने हेतु प्रयोग किये जा रहे धार्मिक किताबों व अन्य वस्तुओं को बरामद करते हुए वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

 थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा धर्म संपरिवर्तन कराने की सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 302 बीएनएस व 3, 5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 03 अभियुक्त 1. शिवशंकर पुत्र रामप्रसाद निवासी बडेबन थाना कोतवाली जिला बस्ती, 2. हरिहर पुत्र लक्ष्मीनाथ निवासी बडेबन थाना कोतवाली जिला बस्ती, 3. अम्बिका प्रसाद पुत्र रामसुआरथ ग्राम बानगड़ थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती व 01 अभियुक्ता दुर्गावती पत्नी शन्नी निवासी परसा जाफर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को इसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने व धर्मान्तरण करने वाले 103 अदद पवित्र शास्त्र बाईबिल छोटी व 11 अदद बाईबिल बड़ी व एक लकड़ी का क्रास ईसाई धर्म को प्रदर्शित करने वाला व हिन्दू धर्म मे धार्मिक प्रतीक हाथ मे बांधने वाला कटा हुआ 07 अदद कलावा व 01 राखी हिन्दु देवी देवताओं का अपमान जनक 05 अदद फोटो बरामद करते हुए दिनांक 01.09.2025 को पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

*अभियुक्त/ अभियुक्ता का विवरण–* 

1. शिवशंकर पुत्र रामप्रसाद निवासी बडेबन थाना कोतवाली, जिला बस्ती।

2. हरिहर पुत्र लक्ष्मीनाथ निवासी बडेबन थाना कोतवाली जिला बस्ती।

3. अम्बिका प्रसाद पुत्र रामसुआरथ ग्राम बानगड़ थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती।

4. दुर्गावती पत्नी शन्नी निवासी परसा जाफर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।


*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

अभियुक्त हरिहर यादव उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 45/25 धारा 302 BNS व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर।


*बरामदगी का विवरण-*

1. ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने व धर्मान्तरण करने वाले 103 अदद पवित्र शास्त्र बाइबल छोटी व 11 अदद बाइबल बड़ी

2. एक लकड़ी का क्रास ईसाई धर्म को प्रदर्शित करने वाला

3. हिन्दु धर्म मे धार्मिक प्रतीक हाथ मे बांधने वाला कटा हुआ 7 अदद कलावा व एक राखी 

4. हिन्दु देवी देवताओं का अपमान जनक 05 अदद फोटो


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 

1. थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 शैलेन्द्र शुक्ल, प्र0चौकी दक्षिण दरवाजा उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

3. हे0का0 रामसुरेश यादव, हे0का0 शत्रुघ्न मद्देशिया, हे0का0 शिब्बन लाल, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 राजन गौड, म0का0 रुपम सिंह, म0का0 पूजा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP  न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments