बस्ती- पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो के सीएम डैश बोर्ड व आई-रेड शाखा के अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई ।
समीक्षा गोष्ठी के दौरान सभी अधि0/कर्म0गण से वार्ता किया गया पुलिसउपमहानिरीक्षक बस्ती द्वारा सीएम डैश बोर्ड आई-रेड शाखा के अधिकारियो व कर्मचारियो को प्रशिक्षण प्रदान कर विस्तार से बताया गया। सीएम डैशबोर्ड की कुल 50 योजनाओ की समीक्षा कर फीडिंग, मार्किंग आदि तथा आई-रेड ऐप पर सभी विवेचको/संबंधित से दिये गये प्रशिक्षण अनुसार फीडिंग/कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अवसर पर तीनो जनपद के सीएम डैशबोर्ड व आई-रेड शाखा के अधिकारी कर्मचारी गण व रेंज कार्यालय के उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, CCTNS प्रभारी रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिजवान खान की रिपोर्ट

0 Comments