Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भारत-नेपाल बॉर्डर के ककरहवा थाना मोहाना व अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

बस्ती- मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर के साथ नेपाल राष्ट्र में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दृष्टिगत भारत-नेपाल बॉर्डर के ककरहवा थाना मोहाना व अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । 
भारत-नेपाल बॉर्डर के ककरहवा थाना मोहाना व अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु बार्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

इस दौरान सीमा पर तैनात पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों/असामाजिक तत्वो की चेकिंग करते हुये विशेष सतर्कता बरतने एवं सभी अधिकारी/कर्म0गण को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । 
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य,एसडीएम सदर, एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट, थानाध्यक्ष मोहाना,थानाध्यक्ष कपिलवस्तु व पुलिस / सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
रिजवान  खान की रिपोर्ट 
AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments