Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

थाना छावनी पुलिस द्वारा चोरी की भ्रामक/फर्जी सूचना का किया गया खुलासा-*


 *थाना छावनी पुलिस द्वारा चोरी की भ्रामक/फर्जी सूचना का किया गया खुलासा-* 

 आवेदिका/कालर सुनीता सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह निवासी सरभंगा, थाना छावनी, जनपद बस्ती के द्वारा 112 पर अपने घर में सामान चोरी होने की सूचना दी गई थी जिसकी सूचना थाना स्थानीय पर प्राप्त हुई । इस सूचना पर थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुँचकर जाँच/ पूछताछ किया तो ज्ञात हुआ कि आवेदिका सुनीता सिंह के गांव का ही एक व्यक्ति अतुल मिश्रा उर्फ डकऊ पुत्र राम अवध मिश्रा निवासी सरभंगा थाना छावनी जनपद बस्ती इनके घर पर काम करता है, जो घर की सफाई कर रहा था तो उक्त गहने फ्रिज के नीचे पर्स में रखकर रख दिये थे। सफाई करते वक्त उक्त व्यक्ति वह सामान नीचे मिला तो वह उसको उठाकर एक झोले मे रख दिया तथा सफाई करके चला गया। जब आवेदिका का ध्यान अपने सामान पर पड़ा तो भाग कर गई और देखी तो सामान नही मिला तथा अगल बगल काफी खोजबीन की लेकिन सामान न मिलने पर डायल 112 को चोरी की सूचना दी। जिस सूचना 112 मौके पर गई तथा थानाध्यक्ष छावनी को सूचना दिया गया। जब थानाध्यक्ष छावनी मौके पर पहुँचे तो सुनीता सिंह के द्वारा बताया गया कि साहब मेरा पूरा गहना मिल गया है, गांव का ही अतुल मिश्रा उर्फ डकऊ पुत्र राम अवध मिश्रा निवासी सरभंगा थाना छावनी जनपद बस्ती जो घर में साफ सफाई का काम करता है, काम करते वक्त सामान नीचे देखकर उसको उठाकर सुरक्षित झोले में रख दिया था तथा चला गया था। भूलवश हमकों नही बताया था। जब मै उक्त व्यक्ति के बताने के अनुसार जब उस झोले में देखा तो मेरा सारा सामान सुरक्षित पड़ा था। मुझे किसी पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता नही है। मैं जल्दबाजी मे चोरी की सूचना पुलिस को दे दी थी। जाँच से आवेदिका सुनीता सिंह के द्वारा दी गई चोरी की सूचना असत्य है।

परमानंद मिश्रा की रिपोर्ट 

AKP न्यूज 786

Post a Comment

0 Comments