Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल ज़रूरी – डॉ. तारिक एहसान

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल ज़रूरी – डॉ. तारिक एहसान



विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: हर बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल ज़रूरी – डॉ. तारिक एहसान


विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के मौके पर प्रत्येक नवजात शिशु और प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल के लिए बस्ती के सुप्रसिद्व डॉक्टर तारिक एहसन खान संचालक बस्ती लाइफ लाइन से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि हर नवजात शिशु और हर बच्चे को सुरक्षित देखभाल मिलनी चाहिए। सुरक्षित देखभाल का मतलब है कि गुणवत्तापूर्ण इलाज और सही समय पर सही दवा वा साफ सुथरा वातावरण। छोटी सी लापरवाही भी बच्चे की ज़िंदगी पर भारी पड़ सकती है।

डॉक्टर तारिक साहब ने यह भी बताया कि माता पिता और डॉक्टर नर्स मिलकर ही बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। साफ हाथ, साफ उपकरण और साफ वार्ड ही संक्रमण रोकने का सबसे सरल उपाय हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा पर निवेश यानि देश का सुरक्षित भविष्य। बहरहाल रोगी सुरक्षा सबकी ज़िम्मेदारी है – परिवार, डॉक्टर, नर्स और समाज की हर किसी को अपनी जिम्मेदारी भलीभांति निभानी चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट
AKP न्यूज 786

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, रोगी सुरक्षा, नवजात शिशु देखभाल, डॉक्टर तारिक एहसान, बस्ती लाइफ लाइन, स्वास्थ्य सुरक्षा, AKP News 786

Watch Video Now 👇👇👇




Post a Comment

0 Comments