मड़वानगर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से हड़कंप मच गया। अजीत यादव और सुंदरम यादव ने शहबाज नाम के युवक को घेरकर पहले जमकर पीटा, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। घायल शहबाज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी अभिनंदन ने घटना स्थल का मुआयना किया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन थानों की फोर्स और एसओजी टीम लगाई गई है।
दिनदहाड़े हुए इस हमले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बस्ती से रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments