Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

तैयारियां पूरीः कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली 28 को कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओें ने झोंकी ताकत

 बस्ती। कांग्रेस द्वारा  28 अप्रैल सोमवार को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में दिन में 11 बजे से प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओें के साथ कार्यक्रम की समीक्षा किया। दावा किया कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ ही पूर्वान्चल  के अनेक जनपदों से कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लंेगे।

तैयारियोें की समीक्षा से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पत्रकारोें से बातचीत में दावा किया कि कार्यक्रम  ऐतिहासिक होगा और जनपद के ब्लाक स्तर से पदाधिकारी, कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे।  जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि पार्टी ने सफलता के लिये पूरी ताकत झोंक दिया है।

 पत्रकारों से बातचीत में  कार्यक्रम संयोजक  केशव चन्द यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी में है और संसद से लेकर सड़क तक संविधान को कमजोर करने के साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब को भी अपमानित करने का सुनियोजित षड़यंत्र निरन्तर जारी है। देशा वासियों को जगाने और संविधान बचाने की दिशा में 28 अप्रैल की कांग्रेस की रैली महत्वपूर्ण है।

प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिये  आलोक प्रसाद पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनूप पाण्डेय, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ‘बबलू’   जय करण वर्मा,  देवेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, नर्वदेश्वर  शुक्ल,  अनिल भारती, अमित सिंह, वाहिद सिद्दीकी,   अलीम अख्तर, राम बचन भारती, राणा सिंह,  लाल जी पहलवान, शौकत अली, नन्हू, संदीप श्रीवास्तव गंगा मिश्रा, राजन सिंह, आनंद आदि अलग-अलग क्षेत्रों में निरन्तर जन सम्पर्क कर रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम संयोजक लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी के संयोजन में आयोजित  संविधान बचाओ रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश सचिव सत्य नरायन पटेल के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेता, प्रदेश के अनेक सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, कार्यकर्ता हजारों की संख्या में हिस्सा लेंगे। बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओें में विशेष उत्साह है।  कांग्रेस  पदाधिकारीे, तहसील, ब्लाकों के    पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिये ताकत झांेक दिया है। गांव-गांव जाकर सघन सम्पर्क किया गया।  दावा किया कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी।

रिज़वान खान की रिपोर्ट

AKP न्यूज़ 786


Post a Comment

0 Comments