उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से कांग्रेस की संविधान बचाव रैली की शुरुआत हुई, कार्यक्रम में कांग्रेस के महा सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने शिरकत किया।
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि अहमदाबाद में 9 अप्रैल को जो प्रस्ताव पास किया गया उस को लेकर देश के सभी राज्यों में संविधान बचाव रैली का आयोजन किया गया, संविधान के प्रति आज पूरा देश खतरा महसूस कर रहा है, संविधान का अपमान और अवमानना की जा रही यहां तक विपक्ष और विरोधी की आवाज को दबाया का रहा है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहुत सफल कार्यक्रम का आयोजन किया, हम लोगों ने संकल्प लिया कि संविधान को बदलने का कोई भी प्रयत्न सफल नहीं हो पाएगा, बीजेपी की पैतृक संस्था आरएसएस है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया, जिस संविधान के तहत माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश किया है कि कानूनी कार्रवाई के बिना आप किसी धर्म, मजहब या जाती के नाम पर आप किसी पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं कर सकते हैं, कानून और संविधान को दरकिनार करके अपने हाथ में कानून लेकर उस की व्याख्या का दुरुपयोग करके लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई करना यह बहुत ही खेद जनक है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंच से उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उत्तर प्रदेश में उड़ाई गई, यहां पर नियम कानून का कोई मतलब नहीं है, फर्जी एनकाउंटर कर दो, फर्जी लोगों के पैर और सर में गोली मार दो, फर्जी इनकाउंटर करके अपनी छाती पीट कर वाहवाही लेते हैं, जो लोग सरकार का विरोध करते हैं, योगी का विरोध करते हैं उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, आजमगढ़ में दलित की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई, उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, कासगंज में 8 लोगों ने एक बेटी का बलात्कार किया उस में भाजपा का नेता शामिल था, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक बेटी से 23 लोग बलात्कार करते हैं और पुलिस उस को दूसरी तरह से गढ़ने का काम करती है, बनारस में अभी 4 दिन पहले एक भाजपा नेता पटेल समाज के बेटे को स्कूल में बुला कर गोली मार देता है, अजय राय ने कहा कि संविधान को बदलने की बात भूल जाओ हम संविधान को छूने नहीं देंगे,योगी सरकार अत्याचार और अन्य कर रही है, आप बुलडोजर से किसी हाथा, किसी का घर और कुशीनगर की मस्जिद को जबरन गिरवा दिया, हम डंके को चोट पर यह कहते हैं कि 2027 में हमारी सरकार बनेगी तो आप के हाथे की भी नाप जोख होगी, एक एक इंच और ईंट का आप से जवाब लिया जाएगा, हमारे निर्दोष सैलानियों पर आतंकवादी गोली चलते हैं और प्रधानमंत्री जी विदेश से आ कर तुरंत बिहार के मधुबनी में रैली करने पहुंच गए हमें उम्मीद थी कि आप विदेश से आकर कश्मीर जाएंगे और आप उन बच्चों के परिजनों के घर जाएंगे लेकिन आप नहीं गए आप चुनाव प्रचार में लग गए।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786

0 Comments