GD गोयनका पब्लिक स्कूल, बस्ती का उद्घाटन समारोह एक भव्य और यादगार अवसर बन गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्या ऋचा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन का सञ्चालन किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि रामजी जायसवाल (संस्थापक एवं चेयरमैन, सुयश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज), सम्मानित अतिथि पूनम रामपाल (गेस्ट ऑफ ऑनर, GD गोयनका समूह) और विशेष अतिथि मनीष जायसवाल (उपाध्यक्ष, सुयश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) का स्वागत किया गया। इस समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इसके बाद सरस्वती वन्दना, स्वागत नृत्य और विद्यालय की प्रधानाचार्या हुमा वसीम का स्वागत भाषण हुआ, जिसमें विद्यालय के दृष्टिकोण और मिशन की जानकारी दी गई।
इस समारोह में विशेष रूप से एरोबे (AeroBay) द्वारा STEAM पाठ्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जो छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कला और गणित में कौशल प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, भारत के चंद्रयान मिशन से प्रेरित एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ ऑनर ने अपने प्रेरणादायक भाषण दिए, और समापन समारोह के बाद गोयनकन एंथम और राष्ट्रीय गीत के साथ इस ऐतिहासिक दिन का समापन हुआ।
इस स्कूल की स्थापना से शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय आरंभ हुआ है, जिससे बस्ती और उसके आसपास वाले क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को एक नया अनुभव प्राप्त होगाI इस अवसर पर विद्यालय प्रांगन में सत्संग का भी आयोजन किया गयाI
सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिभावकों का इस शुभ अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए, GD गोयनका पब्लिक स्कूल, बस्ती, भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल, सुयश जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, मोती जायसवाल, राजन गुप्ता, सतीश चंद्र सिंघल,राघवेंद्र मिश्रा पट्टू,सुजीत जायसवाल, गौरव गुप्ता विक्की,अनूप अरोड़ा, मुन्नू पाल, विशाल कश्यप,जगदीश शुक्ला,सपन गुप्ता,कमल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
रिज़वान खान की रिपोर्ट
AKP न्यूज़ 786


0 Comments